सुपरस्टार विनोद खन्ना का लंबी बीमारी के बाद मुंबई में गुरुवार सुबह निधन हो गया। बॉलीवुड के साथ साथ पीएम मोदी ने भी विनोद खन्ना के निधन पर दुख जताया
बॉलीवुड के सुपरस्टार विनोद खन्ना का लंबी बीमारी के बाद मुंबई में गुरुवार सुबह 70 साल की उम्र में निधन हो गया। विनोद खन्ना गुरदासपुर से बीजेपी के सांसद भी थे। वह लंबे समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। पिछले कई दिनों सेशरीर में पानी की कमी वजह से उनको गिरगांव के एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती किया गया था। a उनके बेटे राहुल खन्ना को शायद उनकी मौत का अंदाजा कुछ दिन पहले ही हो गया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 23 अप्रैल को एक तस्वीर शेयर की थी और उसके साथ लिखा था, 'एक और सूर्यास्त'। अमिताभ बच्चन 'सरकार 3' के प्रमोशन के लिए एक इंटरव्यू दे रहे थे। जैसे ही उन्हें पता चला कि विनोद खन्ना का निधन हो गया है। उन्होंने अपना इंटरव्यू बीच में ही छोड़ दिया और उनके परिवार से मिलने हॉस्पिटल पहुंच गए। उधर पीएम मोदी ने भी विनोद खन्ना के निधन पर दुख जताया है। ट्वीट कर उन्होंने लिखा, 'विनोद खन्ना एक पॉपुलर एक्टर के साथ समर्पित नेता और अद्भुत व्यक्ति थे। उनके निधन पर द...