सुपरस्टार विनोद खन्ना का लंबी बीमारी के बाद मुंबई में गुरुवार सुबह निधन हो गया। बॉलीवुड के साथ साथ पीएम मोदी ने भी विनोद खन्ना के निधन पर दुख जताया
बॉलीवुड के सुपरस्टार विनोद खन्ना का लंबी बीमारी के बाद मुंबई में गुरुवार सुबह 70 साल की उम्र में निधन हो गया। विनोद खन्ना गुरदासपुर से बीजेपी के सांसद भी थे। वह लंबे समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। पिछले कई दिनों सेशरीर में पानी की कमी वजह से उनको गिरगांव के एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती किया गया था।
उनके बेटे राहुल खन्ना को शायद उनकी मौत का अंदाजा कुछ दिन पहले ही हो गया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 23 अप्रैल को एक तस्वीर शेयर की थी और उसके साथ लिखा था, 'एक और सूर्यास्त'।
विनोद खन्ना ने कई फिल्मों में पुलिस का किरदार निभाया है और उन्हें इससे काफी पहचान मिली। इन्हें भी एंग्री यंग मैन माना जाता था। विनोद खन्ना ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं.. जैसे कि मेरे अपने, अमर अकबर एंथनी, मेरे अपने, रेशमा और शेरा, मुक्कदर का सिकंदर.. उन्होंन लगभग 144 फिल्में की हैं।
अपने ज़माने में विनोद खन्ना लाखों दिलों की धड़कन हुआ करते थे। खासकर पुलिस के किरदारों ने विनोद खन्ना को काफी पॉपुलर कर दिया था। लिहाजा, कोई शक नहीं कि बॉलीवुड के साथ साथ फैंस भी उन्हें बहुत मिस करेंगे।